पड़ोसी विदेश से वायरल कर रहा अश्लील VIDEO: गोरखपुर की महिला के साथ कर चुका है रेप, शादी करने का बना रहा था दबाव
गोरखपुर के गगहा
थाना क्षेत्र का
युवक दुबई से पड़ोस की
महिला का अश्लील
वीडिया सोशल मीडिया
पर वायरल कर
रहा है। साइबर
अपराध और आपसी रंजिश से
जुड़े मामले में
महिला ने गांव के ही
दूसरे समुदाय के
युवक पर आरोप लगाया है।
आरोप है कि
युवक पहले महिला
के साथ रेप कर चुका
है। उसपर मुकदमा
भी गगहा थाने
में दर्ज किया
गया था। इसके
बाद से ही वह महिला
पर शादी करने
दबाव बना रहा था। महिला
की शादी कहीं
और हो जाने के बाद
से वह बदनाम
कर रहा है।
महिला की मां ने
दी तहरीर
पीड़िता की
मां ने तहरीर
देकर पुलिस को
बताया कि उनकी बेटी की
शादी तीन वर्ष
पहले हुई थी। वह एक
बच्चे की मां है और
वर्तमान में गर्भवती
है। आरोप है कि शादी
के बाद से ही गांव
का ही एक युवक, जो
दूसरे समुदाय से
है, उसे फोन कर लगातार
प्रताड़ित कर रहा
था।
अब उसी आरोपी
ने विदेश से
फर्जी सोशल मीडिया
आईडी बनाकर पीड़िता
से संबंधित अश्लील
सामग्री सार्वजनिक कर
दी।
पुलिस की प्रारंभिक
जांच में मामला
केवल साइबर अपराध
का ही नहीं,
बल्कि पुरानी रंजिश
से जुड़ा हुआ
भी प्रतीत हो
रहा है। जांच
में सामने आया
है कि आरोपी
युवक के खिलाफ
पूर्व में पीड़िता
के साथ दुष्कर्म
का गंभीर मामला
दर्ज है, जिसमें
वह अभी तक भागा फिर
रहा है।
वहीं, युवक के
परिजनों ने भी पहले युवती
के परिवार पर
पैसे के लेन-देन में
धोखाधड़ी का मामला
दर्ज कराया था।
मामले की गंभीरता
को देखते हुए
गगहा पुलिस ने
तकनीकी जांच शुरू
कर दी है। थाना प्रभारी
अंजुल चतुर्वेदी ने
बताया कि जिस सोशल मीडिया
हैंडल से अश्लील
सामग्री शेयर की गई है।
उसका आईपी एड्रेस
और संचालक की
पहचान की जा रही है।
जांच के आधार पर आरोपी
के विरुद्ध कड़ी
कानूनी कार्रवाई की
जाएगी।