Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, police • गोरखपुर / गगहा • 15-06-2026

अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी का विरोध, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर जताई नाराजगी, सुधार की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क गगहा थाना क्षेत्र स्थित रकहट अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस चौकी स्थापित करने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल पहले से ही मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, ऐसे में परिसर में पुलिस चौकी बनने से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार प्रभावित होगा।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उन्हें पुलिस चौकी खोले जाने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अस्पताल परिसर में इसे स्थापित करना उचित नहीं है। उनका तर्क है कि जिस स्थान का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और मरीजों की सुविधा के लिए होना चाहिए, वहां पुलिस चौकी बनाए जाने से अस्पताल के विकास की संभावनाएं बाधित होंगी।

Image Source Here...

क्षेत्रीय ग्रामीणों में अस्पताल में आवश्यक संसाधनों और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर गहरी नाराजगी है। उनके अनुसार, अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता नहीं रहती और रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी प्रभावी नहीं है। महिलाओं की प्रसूति सेवाएं, सर्पदंश के उपचार, कुत्ता एवं सियार काटने पर लगाए जाने वाले जीवनरक्षक इंजेक्शन तथा अन्य आवश्यक दवाओं का भी अभाव है। इन कमियों के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने अस्पताल में एक एम्बुलेंस की तत्काल आवश्यकता भी बताई।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कछारांचल क्षेत्र के लिए यह एकमात्र प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है। यहां न केवल गोरखपुर, बल्कि पड़ोसी देवरिया जनपद के लोग भी उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में अस्पताल को और अधिक सुविधायुक्त एवं सशक्त बनाए जाने की आवश्यकता है।

नंद कुमार तिवारी, अभयनाथ पांडेय, चंदन पांडेय, अंकित मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, विनोद पांडेय, चंद्रमौल पांडेय, विमल गुप्ता, प्रीति सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस चौकी के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए। साथ ही, अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त तैनाती, दवाओं की उपलब्धता, सर्पदंश एवं रेबीज रोधी इंजेक्शन, प्रसूति सेवाओं की व्यवस्था और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:58
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब