रंजिश में युवक की पिटाई, लाठी-डंडों से हमला, सिर पर गंभीर चोटें, इलाज जारी
रूरल न्यूज नेटवर्क।गगहा थाना क्षेत्र के छपरा गांव में बाजार से घर लौट रहे एक
17 वर्षीय युवक को
लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक को इलाज के लिए निजी
अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के
अनुसार, छपरा गांव
निवासी रजनीश (17) पुत्र रमेश प्रसाद रविवार देर शाम गांव के चौराहे से
खरीदारी कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान छपरा गांव के किशन, रमेश, गुड्डी देवी,
राधा, अंकित और संगम
ने मिलकर रजनीश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
Image Source Here...
हमले में रजनीश
बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती
कराया है, जहां उनका इलाज
चल रहा है।
सोमवार को रजनीश के बड़े
भाई लक्ष्मण गौतम ने गगहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध
में गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच कर तहरीर के
आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।