ऋषभ यादव हत्याकांड, परिजनों ने दाह संस्कार से किया इनकार, तीन नामजद पर मामला दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।गगहा क्षेत्र के रावतपार
निवासी ऋषभ यादव के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। शव घर पहुंचने से पहले ही
माहौल तनावपूर्ण हो गया, जहां आक्रोशित
स्वजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दाह संस्कार से इनकार कर दिया।
पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ
हत्या का मामला दर्ज किया है।
Image Source Here...
शाम 5 बजकर 50 मिनट पर
सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष रावतपार चौराहे पर पहुंचे और फोरलेन पर
रास्ता रोककर बैठ गए। लगभग पंद्रह मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया। भारी पुलिस बल की
मौजूदगी के कारणभीड़ रास्ता जाम करने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाई।
शाम 7:30 बजे शव दरवाजे पर पहुंचा तो स्वजन फिर आक्रोशित हो गए।
उन्होंने पुलिस पर लापरवाही और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते
हुए दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक शव दरवाजे पर ही रखा
था।
मौके पर सीओ खजनी दीपांशी
सिंह राठौर, सीओ गोला दरवेश कुमार, सीओ
बांसगांव अनुज कुमार सिंह सहित बेलीपार, बड़हलगंज, बांसगांव और गोला थाने की पुलिस मौजूद रही।
क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि ऋषभ की हत्या के मामले में पुलिस ने
मृतक की पत्नी चांदनी की तहरीर पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या
की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।