-
Monday, 15th June, 2026
गगहा
रूरल न्यूज नेटवर्क। डांसर के साथ भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराकर नाचते हुए एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि भोजपुरी गाने पर हाथ में पिस्टल लहराते हुए युवक डांसर को नचा रहा है। वीडियो गगहा थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में तिलक समारोह का बताया जा रहा है। इसकी शिकायत गगहा थाने भी पहुंची है। जिसके बाद पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के चिउटहा बसावनपुर गांव में मंगलवार को तिलक का कार्यक्रम था। इसमे डांसर भी बुलाई गई थीं।
नाच के दौरान ही युवक हाथ में पिस्टल लहराते हुए डांसर के पास गया। स्टल दिखाकर उसने डांसर को डांस करने को कहा। फिर उसने डीजे वाले से भोजपुरी गाना बजाने को बोला। इसके बाद युवक ने डांसर के साथ डांस किया।
इस दौरान ही किसी ने वीडियो
बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। किसी ने वीडियो गगहा पुलिस को भेज दिया। वीडियो की
जांच के साथ ही आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है।