Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Son, mother गोरखपुर / गगहा 12-Mar-2026 05:14 PM

बेटे ने जमीन विवाद में पिता को पीटा, मां-बहन भी घायल

जानकारी के अनुसार, उंटम्हा गांव निवासी शिवकुमार के दो बेटे हैं, उदयभान और सूर्यभान। जमीन के बंटवारे को लेकर छोटे बेटे सूर्यभान और पिता शिवकुमार के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर सूर्यभान ने पिता पर हमला कर दिया।

Image Source Here...

पिता को बचाने के लिए मां आशा देवी और बहन मीरा देवी भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन सूर्यभान ने उन्हें भी पीटा। इस हमले में शिवकुमार लहूलुहान हो गए, जबकि आशा देवी और मीरा देवी को भी चोटें आईं। परिजनों ने शिवकुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

गुरुवार को आशा देवी ने गगहा थाने में इस संबंध में तहरीर दी है। गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×