BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / गगहा • 03-10-2026

राप्ती में मछली पकड़ते समय दो युवक डूबे, गोरखपुर में साथी ने एक को बचाया

गोरखपुर : महावीर छपरा में राप्ती नदी में मछली पकड़ते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए। एक साथी ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 18 वर्षीय अंश निषाद की डूबने से मौत हो गई। करीब छह घंटे की तलाश के बाद शनिवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने नदी से उसका शव बरामद किया। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे भौवापार बांध के पास हुई। बताया गया कि अंश निषाद (18), निवेश निषाद (19) और सिद्धांत निषाद (19) राप्ती नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान अंश और निवेश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देखकर सिद्धांत ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और निवेश को बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची। निवेश और सिद्धांत को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों ने अंश की तलाश शुरू की। तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की जानकारी ली। शनिवार सुबह करीब पांच बजे एनडीआरएफ की टीम दो नावों के साथ नदी में उतरी और अंश की तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:50
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।