BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / गगहा • 09-10-2026

गोरखपुर में मेडिकल स्टोर कर्मी से डंडे के बल पर मोबाइल और नकदी की लूट

गोरखपुर : गगहा क्षेत्र में साऊखोर-असवनपार मार्ग पर बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल से घर लौट रहे मेडिकल स्टोर कर्मी को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसका मोबाइल फोन और पर्स लूटकर साऊखोर की तरफ फरार हो गए। पर्स में आधार कार्ड और दो हजार रुपये थे। इसी स्थान पर आधे घंटे पहले भी बदमाशों ने एक युवक से लूट का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके थे। गगहा थाना क्षेत्र की असवनपार पुलिस चौकी अंतर्गत सहुआकोल गांव निवासी कन्हैया पुत्र रामचंद्र बड़हलगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। रोज की तरह बुधवार शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। अहिरौली गांव के पास चौराहे पर गोलंबर के समीप पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद पीछे बैठा बदमाश बाइक से उतरा और कन्हैया की पीठ, पैर व हाथ पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे घायल कर दिया। फिर उसका मोबाइल फोन और पर्स छीनकर दोनों फरार हो गए। घायल कन्हैया किसी तरह पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को उसने गगहा थाने में लिखित तहरीर दी। बताया जाता है कि घटना से करीब आधे घंटे पहले बदमाशों ने इसी स्थान पर पूरे गांव निवासी भाष्कर तिवारी को डंडे से मारकर लूटने का प्रयास किया था, लेकिन वे सफल नहीं हुए। थानाध्यक्ष्ज्ञ राजकुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:50
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।