Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, truck, helper गोरखपुर / गगहा 16-Mar-2026 01:53 PM

ट्रक का पहिया चेक कर रहे खलासी को ट्रक ने रौंदा, घेराबंदी कर कौड़ीराम में ट्रक जब्त, चालक फरार

रूरल न्यूज नेटवर्क  गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक खलासी की मौत हो गई। यह घटना गगहा थाना क्षेत्र के गेरूआखोर मोड़ पर हुई, जब एक ट्रक का पहिया जांचते समय दूसरे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ट्रक को पकड़ लिया है। घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे की है। एक ट्रक बड़हलगंज की दिशा से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। जब ट्रक गगहा इलाके के गेरूआखोर मोड़ पर पहुंचा। चालक को महसूस हुआ कि गाड़ी के पहिए में कुछ समस्या है।

Image Source Here...

चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और खलासी सुधीर कुमार नीचे उतरकर पहियों की जांच करने लगा। सुधीर अभी पहिया देख ही रहा था कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुधीर ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे का शिकार हुआ युवक सुधीर कुमार (22 वर्ष), महाराजगंज जिले के जुगलपुर गांव का रहने वाला था। वह अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए ट्रक पर खलासी का काम करता था। सुबह-सुबह हुई इस घटना ने उसके परिवार में मातम फैला दिया है।

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी। गगहा थाने की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत वायरलेस पर मैसेज फ्लैश किया। इसके बाद कौड़ीराम पुलिस ने घेराबंदी शुरू की और कौड़ीराम बाईपास मोड़ के पास से दुर्घटना करने वाले ट्रक को पहचान कर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक के संबंध में पूछताछ जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विधिक जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×