Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, student, missing, Kidnapping 13-Jan-2026 10:44 AM

गोरखपुर से 8वीं की छात्रा लापता: नानी की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र से आठवीं कक्षा की एक छात्रा लापता हो गई है। छात्रा अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने नानी की शिकायत पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में छात्रा की नानी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय नतिनी 12 जनवरी को सुबह करीब 6 बजे घर से अचानक गायब हो गई। छात्रा कक्षा 8 में पढ़ती है।

तलाश के दौरान परिजनों को पता चला कि गांव का एक युवक छोटे उर्फ विष्णुकांत भी उसी समय से लापता है। नानी ने आशंका जताई है कि छोटे उर्फ विष्णुकांत ही उनकी नतिनी का अपहरण कर ले गया है।

शिकायत के आधार पर बड़हलगंज पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब छात्रा और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×