गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
गोला
/ 150 साल पुराना पेड़ मकान...
• gorakhpur, cm yogi, old tree
•
गोरखपुर / गोला
• 14-05-2026
150 साल पुराना पेड़ मकान पर गिरा, आंधी-बारिश से घर जमींदोज, परिवार खुले आसमान के नीचे
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोला तहसील के डड़िया गांव में बुधवार शाम आई
तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने एक परिवार के आशियाने को तबाह कर दिया। गांव में
स्थित लगभग 150 साल पुराना विशाल पीपल का पेड़ तेज हवा के कारण
अंगद मौर्या के मकान पर गिर गया, जिससे उनका पूरा घर मलबे में बदल गया।
Image Source Here...
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरने की
जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जब तक ग्रामीण मौके पर
पहुंचे, अंगद मौर्या का चार कमरों और एक बरामदे वाला
मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुका था। मकान की दीवारें और छत बुरी तरह टूट गईं।हादसे में घर के अंदर रखा बक्सा, आलमारी, ड्रम, कपड़े, बिस्तर सहित अन्य
आवश्यक घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार का राशन, अनाज और अन्य खाने-पीने का सामान भी बारिश और
मलबे में खराब हो गया। आर्थिक तंगी से जूझ रहा यह परिवार अब खुले आसमान के नीचे
रहने को मजबूर है और टूटे हुए बरामदे के सहारे रात गुजार रहा है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता
की मांग की है। उपजिलाधिकारी गोला, अमित कुमार जायसवाल
ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेज दिया गया
है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को
प्राकृतिक आपदा राहत योजना के तहत आर्थिक सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार को जल्द से
जल्द मदद मिलनी चाहिए ताकि उनके रहने और खाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
Share On :
×
12:52
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।