BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Rajasthan, woman • गोरखपुर / गोला • 14-04-2026

महिला को राजस्थान में बेचने का मामला उजागर, 3 लाख रूपए में राजस्थान के युवक को बेचा, केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला थाना क्षेत्र के बिसरा गांव की एक महिला ने अपनी रिश्तेदार और अन्य लोगों पर उसे राजस्थान में 3 लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। महिला की मां ने इस संबंध में गोला थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति से अलग होने के बाद वह घर पर रह रही थी। करीब दो महीने पहले, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदरहा गांव की एक रिश्तेदार लड़की ने कुछ लड़कों की मदद से उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर एक मंदिर में ले गई। वहां उसकी शादी राजस्थान के एक व्यक्ति से करवा दी गई।

Image Source Here...

महिला अपने छोटे बच्चे के साथ उस व्यक्ति के साथ राजस्थान चली गई। वहां उस व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब महिला विरोध करती थी, तो वह कहता था कि "मैंने तुम्हें तीन लाख रुपये में खरीदा है, मैं तुम्हारे साथ जो चाहूं कर सकता हूं।"

किसी तरह महिला वहां से भागकर 12 अप्रैल को अपने घर लौट आई। महिला के घर लौटने की खबर मिलने पर मदरहा के कुछ लोग उसके घर आए और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। महिला ने एक वीडियो में अपनी रिश्तेदार पर आरोप लगाया है कि वह इसी तरह लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेचने का काम करती है। पुलिस मां की शिकायत पर आरोपों की गहनता से जांच कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।