गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
गोला
/ जमीन कब्जे के विवाद में...
• gorakhpur, cm yogi
•
गोरखपुर / गोला
• 21-05-2026
जमीन कब्जे के विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल, पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोला थाना
क्षेत्र के ग्राम चिलवां में जमीन कब्जे के विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमें एक
महिला और उसके दो बेटे घायल हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों
के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Image Source Here...
ग्राम चिलवां निवासी
सावित्री देवी पत्नी रामानन्द पाल ने गोला थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि
उनके पड़ोसी भभूति पाल, अभिषेक पाल, दिनेश पाल, नागेन्द्र पाल
और अमरजीत पाल उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जब सावित्री और उनके
परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने
लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
इस दौरान सावित्री के बेटे
अनिल और अनीश भी बचाव के लिए पहुंचे, जिन्हें
आरोपियों ने पीटा। मारपीट में अनिल और अनीश के सिर में चोटें आईं और वे गंभीर रूप
से घायल हो गए।
सावित्री देवी ने अपनी
शिकायत में यह भी बताया कि 11 मई को भी इसी
जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला किया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा
है।
मामले की सूचना मिलते ही
गोला पुलिस ने सावित्री की तहरीर पर पांचों आरोपियों भभूति पाल, अभिषेक पाल, दिनेश पाल, नागेन्द्र पाल और अमरजीत पाल के खिलाफ संबंधित धाराओं
में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा
रही है और मामले की गहन जांच जारी है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Share On :
×
12:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।