Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, film, woman, sex 12-Mar-2026 01:44 PM

पड़ोसी ने एक महिला का वीडियो बनाया, संबंध बनाने का दबाव, 2 लाख रुपए व सोने की चेन भी हड़पी, मामला दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क पड़ोसी ने एक महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, 2 लाख रुपए और सोने की चेन भी हड़प ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला गोला थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित महिला ने 'जनता दर्शन' में शिकायत करते हुए बताया- मेरे पड़ोस में रहने वाले मुकेश नामक युवक ने करीब 4 महीने पहले मेरा नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने वीडियो कॉल पर भी अनुचित काम करवाए।

महिला ने कहा, मुकेश ने मुझे धमकाकर 2 लाख रुपए नकद और मेरे पति की लगभग 8 ग्राम वजनी सोने की चेन भी ले ली। इसके बाद वह मेरे पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर अपनी मांगें पूरी करने का दबाव बना रहा था।

Image Source Here...

महिला ने कहा, इस घटना की जानकारी गोला पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने एसएसपी के 'जनता दर्शन' में अपनी शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 75, 77 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×