Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, bike, injured 09-Mar-2026 04:58 PM

बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोला क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर चंदौली स्थित मंदिर के पास सोमवार को आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि तीसरे को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपार पाठक निवासी अनीश गोंड (18) पुत्र विपिन गोंड अपनी बहन श्रेया को बाइक से बड़हलगंज इंटर कॉलेज में परीक्षा दिलाने जा रहा था। श्रेया एमसीए पब्लिक स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। जैसे ही अनीश रामजानकी मार्ग पर चंदौली स्थित मंदिर के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक चला रहा युवक आंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के खिरजीपुर गांव निवासी रामदयाल पुत्र रामाश्रय बताया जा रहा है, जो गोला थाना क्षेत्र के पतरा स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहा था।

Image Source Here...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनीश गोंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामदयाल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। हादसे में अनीश की बहन श्रेया भी चोटिल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी गोला लाया गया।

Image Source Here...

बताया जाता है कि रामदयाल ससुराल से नाराज होकर अपने घर जा रहा था। वहीं मृतक अनीश के पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अनीश अपनी बहन के साथ उरुवा में मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। उसकी बहन गोला के एक निजी विद्यालय में पढ़ती है, जबकि अनीश उरुवा के एक निजी विद्यालय का छात्र था।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×