गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
गोला
/ युवक पर सामूहिक हमला, न्योते...
युवक पर सामूहिक हमला, न्योते से लौटते समय मारपीट, परिवार को जान से मारने की धमकी, 4 पर केस
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोला थाना क्षेत्र में एक युवक पर सामूहिक मारपीट का मामला
सामने आया है। 12 मई की रात न्योते से लौट
रहे युवक राज सिंह पर गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों, बेल्ट और लात-घूंसों से हमला किया। पीड़ित परिवार ने
आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार नामजद
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में, सुअरज बुजुर्ग निवासी अनीता सिंह ने बताया कि उनके बेटे राज
सिंह पर यह हमला हुआ। रात करीब 8 बजे, जब राज गांव में एक न्योते से लौट रहा था, तो डीह स्थान के पीछे आदित्य सिंह, पवन पाण्डेय और उनके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया।
आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों, बेल्ट और
लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा।
Image Source Here...
मारपीट के बाद, आरोपियों ने राज सिंह को धमकी दी कि यदि उसने थाने या घर पर
बताया तो उसे जान से मार देंगे। घर आकर राज ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। जब
अनीता सिंह शिकायत करने गईं, तो आरोपियों ने
उन्हें और उनकी सास चंद किशोरी को गालियां दीं और धक्का देकर भगा दिया।
घटनास्थल पर 112 पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन
समझा-बुझाकर चली गई। इसके बाद, आरोपी हथियार
लेकर पीड़ित परिवार के घर के दरवाजे पर पहुंच गए और एक बार फिर जान से मारने की
धमकी देने लगे। पीड़ित परिवार के अनुसार, मुकुंद सिंह और
अभय सिंह भी मारपीट में शामिल थे।
अनीता सिंह ने बताया कि
उनका बेटा बुरी तरह घायल है और पूरा परिवार डर के साए में जी रहा है। उन्होंने
आरोप लगाया कि आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी है कि अगर थाने गए तो इसके गंभीर परिणाम
भुगतने पड़ेंगे। पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से उचित सुरक्षा व्यवस्था
और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा
रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Share On :
×
12:51
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।