-
Wednesday, 1st April, 2026
गोला
रूरल
न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के बड़हलगंज
कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर लोहे के पंच और लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप
से घायल कर दिया गया। युवक अपने खेत पर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया।
घायल युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया
है।
यह
घटना बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलसड़ा गांव की है। राधेश्याम यादव ने पुलिस को
दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र गुलशन यादव शाम करीब 6 बजे अपने खेत की ओर जा रहा
था। पंचायत भवन के पास गांव के ही विनी यादव (पुत्र साधु शरण), अभिषेक यादव (पुत्र
राजनाथ) और सोनू अंसारी (निवासी समय थान भीटी) ने उसे रोक लिया और विवाद करने लगे।
आरोप
है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए गुलशन को थप्पड़, लाठी-डंडों और लोहे के पंच
से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में गुलशन के सिर, नाक और माथे पर गंभीर चोटें आईं
और वह मौके पर ही गिर गया। बाद में राहगीरों ने उसे बचाया। हमलावर जान से मारने की
धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने राधेश्याम यादव की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।