-
Wednesday, 1st April, 2026
गोला
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला
नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवती के फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो
प्रसारित करने, अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस
ने लगभग दो माह बाद मुकदमा दर्ज किया है।
थाना गोला में पीड़ित
पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, पिछले लगभग दो माह से एक युवक युवती के फोटो का
दुरुपयोग कर अश्लील वीडियो बना रहा था। इन वीडियो को फेसबुक, यूट्यूब और अन्य सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा था।
तहरीर में आरोप है कि
युवक लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। उसने धमकी दी थी कि यदि युवती की शादी
कहीं और हुई तो उसे, उसके होने वाले पति और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मार दिया
जाएगा। बताया गया कि युवती की शादी तय हो चुकी थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं।
शिकायत मिलने पर पुलिस
ने पहले आरोपित युवक को थाने बुलाकर चेतावनी दी थी। हालांकि, उसकी गतिविधियों में कोई
सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद, पीड़ित पक्ष
के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने लगभग दो माह बाद मुकदमा पंजीकृत किया।
थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि आरोपित रोहित साहनी के विरुद्ध धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।