-
Monday, 15th June, 2026
गोला
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के
गोला थाना क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के एक कर्मी से प्लॉट दिलाने के नाम पर तीन
लाख रुपये हडप लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुनील कुमार मिश्रा, जो गोला के मूल
निवासी हैं और वर्तमान में मिश्रौलिया गांव में रहते हैं, भारतीय वायुसेना में गोरखपुर में तैनात हैं। उन्हें
लखनऊ-फैजाबाद रोड पर आवास निर्माण के लिए जमीन की आवश्यकता थी।
इस संबंध में उन्होंने अपने
परिचित मनीष कुमार चतुर्वेदी से संपर्क किया, जो प्रतापीपुर, थाना उरुवा बाजार के निवासी हैं और जमीन खरीद-बिक्री का काम
करते हैं। सुनील मिश्रा के अनुसार, मनीष कुमार ने अप्रैल 2023 में उन्हें
लखनऊ में एक प्लॉट दिखाया, जो उन्हें पसंद
आ गया। इसके बाद आरोपी ने बैनामा कराने का आश्वासन देते हुए अग्रिम राशि की मांग
की।