Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Contractor 28-May-2026 02:41 PM

सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार कर्मियों से मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, 4 नामजद समेत कई पर केस

रूरल न्यूज नेटवर्क गोला थाना क्षेत्र में सरकारी सीसी रोड निर्माण के दौरान ठेकेदारी कर्मियों से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उचागांव निवासी विक्रम कुमार ने गोला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ग्राम परसिया निस्फी राजा के नेवसा टोले पर सरकारी सीसी रोड का निर्माण करा रहे थे। शाम करीब पांच बजे वह अन्य मजदूरों के साथ सड़क निर्माण कार्य में जुटे थे। इसी दौरान गांव के सत्यम यादव, पन्नेलाल, रोहित यादव, अंकूर यादव और कुछ अन्य लोग बाइक लेकर नई बनी सड़क पर चढ़कर जाने लगे।

सड़क खराब होने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद

विक्रम कुमार के मुताबिक, उन्होंने आरोपियों से सड़क खराब होने की बात कहते हुए बगल के रास्ते से जाने का अनुरोध किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सभी लोग गाली-गलौज करने लगे और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया।

Image Source Here...

बीच-बचाव करने आए लोगों को भी पीटा

मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे संदीप और हर्ष को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बताया गया कि विक्रम कुमार, अखिलेश चंद के ठेकेदारी कार्य में लगे हुए थे।

एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस

गोला थाना पुलिस ने विक्रम कुमार की तहरीर पर सत्यम यादव, पन्नेलाल, रोहित यादव और अंकूर यादव समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×