Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Dead body 01-Jun-2026 03:32 PM

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मंदिर में रहकर करता था तंत्र-मंत्र, नशे का था आदी

रूरल न्यूज नेटवर्क गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक गांव स्थित समय माता मंदिर परिसर में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोटिया नायक निवासी जवाहिर यादव (37) पुत्र रामदुलारे यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जवाहिर अपने परिवार से अलग रहता था और पिछले कुछ वर्षों से गांव के पूरब स्थित समय माता मंदिर परिसर में पुजारी के लिए बने कमरे में रहकर पूजा-पाठ करता था। वह स्वयं को त्यागी बाबा भी कहता था।

Image Source Here...

ग्रामीणों के अनुसार, वह तंत्र-मंत्र में विश्वास करता था और कुछ लोग उससे मिलने आते-जाते थे। वह बीच-बीच में मुंबई भी जाता था। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक नशे का आदी था, जिसके चलते उसका परिवार से लगाव कम हो गया था और वह अधिकांश समय मंदिर परिसर में ही बिताता था। जवाहिर यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई अशोक यादव और मझले भाई दिलीप यादव हैं। मृतक विवाहित था और उसके दो पुत्र तथा एक पुत्री है, जिनमें से एक पुत्र दिव्यांग है।

Image Source Here...

ग्राम प्रधान सुरेश पाल ने बताया कि रविवार को किसी बात को लेकर जवाहिर यादव का अपने दोनों भाइयों से विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर पुलिस ने तीनों भाइयों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। बाद में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद सभी घर लौट आए। जमानत के बाद जवाहिर सीधे मंदिर परिसर चला गया था। सोमवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर परिसर स्थित हैंडपंप पर पहुंचे, तो उन्होंने नीम के पेड़ से शव लटकता देखा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।

शव मिलने की सूचना के काफी देर बाद तक परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस और ग्राम प्रधान के बुलाने पर बाद में मृतक का बड़ा भाई अशोक यादव वहां पहुंचा। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी सीपी पांडेय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×