-
Wednesday, 1st April, 2026
गोला
डॉ. तालिब जमाल शुरू से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। एफएमजीई जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गोला क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
डॉ. तालिब जमाल
ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज की
सेवा करना है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर
चिंता व्यक्त की, जिसके कारण लोगों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाता। उनकी
इच्छा है कि वे ग्रामीण इलाकों में रहकर जरूरतमंदों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण
चिकित्सा सेवा प्रदान करें।
उन्होंने यह भी
कहा कि प्राथमिक स्तर पर जागरूकता और समय पर उपचार से कई गंभीर बीमारियों को रोका
जा सकता है। उनके पिता मोहम्मद जमाल ने बताया कि तालिब बचपन से ही पढ़ाई के प्रति
गंभीर रहे हैं और हमेशा लक्ष्य तय कर मेहनत की है। उनकी इस सफलता पर रिश्तेदारों,
मित्रों और
शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भी डॉ. तालिब जमाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि वे अपने संकल्प के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।