Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, injured 28-May-2026 01:12 PM

जमीनी विवाद में मारपीट, घायलों का इलाज जारी, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बाथ बुजुर्ग में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पीड़ित की तहरीर पर गोला पुलिस ने की है।

जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व. राजनारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 24 मई की रात करीब आठ बजे हुई। उनके अनुसार, गांव के राहुल सिंह, पीयूष सिंह, बैजनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, अशोक सिंह उर्फ बबलू, ऋषिकेश सिंह और रजनीश सिंह उनके दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने जमीन के चल रहे मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया।

Image Source Here...

आरोप है कि जब जितेन्द्र सिंह ने सुलह से इनकार किया, तो सभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने लाठी, डंडा और पाइप से जितेन्द्र सिंह पर हमला कर दिया। इस मारपीट में जितेन्द्र सिंह घायल हो गए।

बीच-बचाव करने आए अरविंद सिंह और राघवेंद्र सिंह को भी चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जितेन्द्र सिंह और अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर, गोला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) और 110 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोला थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने पुष्टि की है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×