Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Subedar, FIR, Major 20-Feb-2026 03:36 PM

रिटायर्ड सूबेदार मेजर पर हमला, प्रधान समेत 5 पर FIR, मनरेगा कार्यों की जांच के दौरान हुई थी घटना

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में मनरेगा और राज्य वित्त के विकास कार्यों की जांच के दौरान रिटायर्ड सूबेदार मेजर पर हमले के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान और उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना बड़हलगंज कोतवाली के पोहिला गांव में एक महीने पहले हुई थी।

पोहिला गांव निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी सेना से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी कि वे 22 जनवरी को पोहिला एहतमाली में मनरेगा कार्यों की जांच के दौरान वहां पहुंचे।

जांच के दौरान ग्राम प्रधान उमेश यादव, उनका चालक और दो-तीन बाहरी लोग भी मौके पर मौजूद थे। तभी ग्राम प्रधान और उनके हथियारबंद साथी उन्हें मारने लगे। हालांकि, गांववालों की मौजूदगी के कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। हमलावर डायल 112 के पहुंचने से पहले ही जान से मारने की धमकी और गालियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

Image Source Here...

मेजर त्रिपाठी ने ग्राम सभा के विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त को शिकायत की थी। मेजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान उमेश यादव, उनके चालक और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×