BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / गोला • 01-10-2026

बाढ़ बीच पढ़ाई का जज्बा, नाव से पहुंच रहे स्कूल

गोरखपुर: सरयू और राप्ती नदियों का जलस्तर बढ़ने से गोरखपुर के गोला तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। गांवों के रास्ते पानी में डूबने से ग्रामीणों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ा है। गोरखपुर-देवरिया सीमा पर स्थित भदिला गांव के बच्चे बाढ़ के पानी के बीच नाव से स्कूल जा रहे हैं। सुबह बच्चे खुद नाव चलाकर घाट तक पहुंचते हैं और उसे वहीं खड़ा कर स्कूल चले जाते हैं। छुट्टी के बाद बच्चे दोबारा घाट पर पहुंचते हैं और उसी नाव को खुद चलाकर बाढ़ के पानी के बीच से घर लौटते हैं। बच्चों का यह सफर रोज इसी तरह जारी है। बाढ़ के कारण गांव से स्कूल तक पहुंचने वाले कई रास्ते पानी में डूब गए हैं। ऐसे में बच्चों के लिए नाव ही आने-जाने का साधन बनी हुई है। स्कूल पहुंचने और वापस घर लौटने के लिए अलग से नाविक की व्यवस्था नहीं है।

बच्चों का खुद नाव चलाकर बाढ़ के पानी से गुजरना जोखिम भरा है। अभिभावकों को हर दिन उनकी सुरक्षा की चिंता रहती है। इसके बावजूद बच्चे पढ़ाई जारी रखने के लिए इसी तरह स्कूल पहुंच रहे हैं।भदिला गांव की यह तस्वीर बाढ़ प्रभावित इलाकों में बच्चों की पढ़ाई के साथ सुरक्षित आवागमन की चुनौती भी दिखाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाविक या सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:31
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।