Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Saryu river, SDRF 25-Mar-2026 04:19 PM

किशोर सरयू नदी में डूबा, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी, नदी तट से कपड़े बरामद

रूरल न्यूज नेटवर्क गोला थाना क्षेत्र के देवई पीपर गांव में सरयू नदी में नहाने गया 14 वर्षीय नाबालिग अमन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। सुबह करीब 5:30 बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर तहसील प्रशासन भी मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दोस्तों ने बताया कि वह नदी में डूब गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश में जुट गई है।

Image Source Here...

देवई पीपर निवासी अमन (14) पुत्र शिवसागर मंगलवार शाम तक घर नहीं लौटा। उसके बाबा रामपदुम और अन्य परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी। रात करीब आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने बताया कि अमन को शाम चार बजे उसके दोस्तों के साथ नदी की ओर जाते देखा गया था।

Image Source Here...

परिजनों ने अमन के दोस्तों से पूछताछ की। पहले उन्होंने अनभिज्ञता जताई, लेकिन सख्ती करने पर बताया कि वे सभी सरयू नदी में नहाने गए थे। इस दौरान अमन गहरे पानी में डूब गया। डर के कारण वे मौके से भाग आए थे।

दोस्तों की निशानदेही पर परिजन नदी तट पर पहुंचे, जहां अमन के कपड़े मिले। ग्रामीणों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

Image Source Here...

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस और ग्रामीणों ने अमन को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आती रही। खबर लिखे जाने तक अमन का कोई पता नहीं चल पाया था। अमन एक निजी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई अंश है। अमन के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×