गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
गोला
/ पड़ोसन के घर गई किशोरी...
पड़ोसन के घर गई किशोरी लापता, मामी-भांजे के खिलाफ केस दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। वह अपनी पड़ोसन के घर गई थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। परिजनों की
शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसन और उसके भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किशोरी के पिता
ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी घर के पास रहने वाली सुनीता के घर
अक्सर आती-जाती थी। कुछ समय से सुनीता की ननद का बेटा शिवा भी उनके घर आया हुआ था।
पिता के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली थी कि
शिवा उनकी बेटी से प्रेम करने लगा है। इस पर उन्होंने शिवा का विरोध किया था, जिसके बाद वह गांव छोड़कर चला गया था। हालांकि, उनकी बेटी का सुनीता के घर आना-जाना जारी रहा।
Image Source Here...
31 मार्च की सुबह किशोरी एक
बार फिर सुनीता के घर गई, लेकिन काफी देर
तक वापस नहीं लौटी। जब परिजन उसे तलाशते हुए सुनीता के घर पहुंचे, तो उसने बताया कि उनकी बेटी उसके घर नहीं आई है। इसके बाद
परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कोई
सुराग नहीं मिला।
कोई जानकारी न मिलने पर
परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के गायब होने
में सुनीता और शिवा का हाथ हो सकता है। पुलिस ने सुनीता और उसके भांजे शिवा के
खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2)
के तहत मामला दर्ज कर
जांच शुरू कर दी है।
Share On :
×
12:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।