BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, hanging • गोरखपुर / गोला • 07-04-2026

किशोर फंदे से लटका मिला, किसान इंटर कॉलेज परिसर में मिली बॉडी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर (दमोदरा) में मंगलवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोर का शव किसान इंटर कॉलेज भूपगढ़ के परिसर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान पवन यादव (15) पुत्र कृष्ण मुरारी यादव निवासी ग्राम बेसहनी, थाना उरूवा के रूप में हुई है। पवन अपनी सौतेली मां अनिता पुत्री नंदलाल यादव के साथ उसके मायके ग्राम दामोदरा में रह रहा था। उसकी मां का निधन बचपन में ही हो गया था, और पिता कृष्ण मुरारी यादव विदेश में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं।

Image Source Here...

सोमवार दोपहर पवन को उसके मामा हरिनाथ यादव ने गेहूं की फसल कटवाने के लिए मजदूर तलाशने भेजा था। वह बाइक लेकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की। मंगलवार तड़के खोजबीन के दौरान घटना का खुलासा हुआ। पवन के मामा हरिनाथ यादव की बेटी महुआ बिनने के लिए पास के बाग में गई थी, जहां उसे पवन की बाइक खड़ी मिली। शक होने पर उसने आसपास खोजबीन की। जब वह किसान इंटर कॉलेज भूपगढ़ के परिसर में पहुंची, तो एक कमरे में पंखे से गमछे के सहारे पवन का शव लटका देखा। उसने तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को इसकी सूचना दी।

Image Source Here...

सूचना मिलते ही मामा हरिनाथ यादव समेत अन्य परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतारकर घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतक पवन एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:51
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।