BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / गोला • 02-10-2026

गोरखपुर में आश्रम के पास मिले 10-12 गौवंश के अवशेष, ग्रामीणों ने 2 घंटे हाईवे जाम किया

गोरखपुर : गोला थाना क्षेत्र के पड़ौली-डड़ारी समय माता मंदिर मार्ग पर धौसहर उर्फ बेलवाबारी गांव स्थित धन निरंकार आश्रम के पास शुक्रवार सुबह गौवंश के क्षत-विक्षत अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6:30 बजे मार्ग पर दौड़ने निकले युवकों ने सड़क किनारे अवशेष देखे। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गौवंश को काटे जाने की आशंका जताते हुए जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अवशेषों को एकत्र कराया और जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर उन्हें मिट्टी में दफना दिया। ग्रामीणों के अनुसार, अवशेष करीब दो से तीन डिसमिल क्षेत्र में फैले हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि पशुओं को भोर में काटकर उनका मांस वहां से ले जाया गया होगा। हालांकि, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे से 11 बजे तक चिलवां पुल पर गोला-कौड़ीराम मार्ग स्थित स्टेट हाईवे जाम कर दिया। गजेंद्र नारायण राय, रतन प्रकाश दुबे, राजकपूर सिंह, अशोक जायसवाल समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर धरना दिया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में इस तरह की यह तीसरी घटना है। उन्होंने घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। जाम की सूचना पर तहसील प्रशासन के अधिकारी और थाना प्रभारी सीपी पांडेय मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 36 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर जाम खोल दिया और यातायात बहाल हुआ।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन प्रकाश दुबे, अवनीश प्रसाद, नवल किशोर दुबे, देवेश पांडेय, केशभान यादव और अमित कुमार समेत ग्रामीणों ने पुलिस को संयुक्त तहरीर दी। इसमें बताया गया कि शुक्रवार सुबह धन निरंकार आश्रम के पास 10 से 12 गौवंश के कटे हुए अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, सर्दियों के महीनों में भी कुछ गौवंश के अवशेष मिले थे, जिन्हें पुलिस ने जेसीबी की मदद से मिट्टी में दफना दिया था। करीब तीन साल पहले मार्च 2023 में भी गोला थाना क्षेत्र के ककरही और इससे सटे खदरा गांव के सिवान स्थित चोपलहवा बाग में दर्जनों गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। उस समय भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को जेसीबी की मदद से मिट्टी में दफन कराया था। थाना प्रभारी सीपी पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अवशेष कहां से आए और उन्हें वहां कौन लेकर आया, इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:30
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।