BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, gold • गोरखपुर / गोला • 16-06-2026

दो घरों में लाखों की चोरी, चोर सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला थाना क्षेत्र के विमटी गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पहली घटना गांव निवासी उदयभान पुत्र भगौती के घर की है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती रात अज्ञात चोर घर के पीछे स्थित शौचालय के सहारे छत पर चढ़े और सीढ़ियों से नीचे उतरकर घर के अंदर घुस गए।

Image Source Here...

इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह करीब पांच बजे घटना की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोर डेढ़ भर का मंगलसूत्र, दो सोने की बृजबाली, तीन सोने की सीकड़, दो चांदी की पायल, दो सोने के सुई-धागा, एक सोने की अंगूठी तथा एक चांदी की माला चोरी कर ले गए। गौतम साहनी के अनुसार चोर एक सोने का हार, दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान की बाली, एक मांगटीका, एक चांदी का पावजेब तथा एक चांदी की पायल चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटनाओं के खुलासे के लिए आसपास के संदिग्धों के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के सामने, बरामदे और छत पर सो रहे थे। चोरी के बाद चोर खिड़की के रास्ते आसानी से फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना गांव निवासी गौतम साहनी पुत्र राजेश साहनी के घर हुई। तहरीर के अनुसार घर के सदस्य छत और कोठरी में सो रहे थे। इसी दौरान चोर कमरे के पीछे लगी खिड़की की ग्रिल हटाकर अंदर घुस गए और बक्से व अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:31
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।