BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / गोला • 03-10-2026

गोरखपुर मुठभेड़ में पकड़े गए चाचा-भतीजा, एक के पैर में लगी गोली

गोरखपुर : गोला क्षेत्र के मालहनपार रोड चीनी मिल के पास शनिवार भोर में 4:30 बजे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दो बाइक से चार वांछित बदमाश पुलिस को देखकर तमंचे से फायरिंग करने लगे। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बाइक पर सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि बाइक चला रहा दूसरा बदमाश वहीं गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश भाग निकले। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए दोनों बदमाश चाचा-भतिजा हैं। जिनकी पहचान सिकरीगंज थाना के इमलीडीहखुर्द निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजू और उसका चाचा नूरूल हसन के रूप में हुई। अब्दुल रहमान के दाहिने पैर में गोली लगी है। गोला में शुक्रवार सुबह निरंकार आश्रम के पास खेत में गोवंशीय पशुओं के क्षत विक्षत अवशेष मिले थे। इसके बाद ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गोला-कौड़ीराम मार्ग पर हंगामा किया था। सीडीआर की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान कर तलाश में लगी थी। पकड़े गए दोनों बदमाश एक कसाई की मदद से आवारा गोवंश का काटकर उनका बीफ बेचने का काम करते हैं। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के धौसहर उर्फ बेलवाबारी गांव में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे धन निरंकार आश्रम के पास खेत में गोवंशीय पशुओं के क्षत-विक्षत अवशेष मिले। पुलिस ने अवशेषों को एकत्र कराकर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोला-कौड़ीराम मार्ग पर हंगामा करते हुए चिलवां पुल के पास जाम लगा दिया। मौके से धारदार हथियार, दो लाठी, तीन जोड़ी चप्पल और खून लगा कपड़ा समेत कुछ सामान मिला है। पुलिस ने सामान कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, एक गोवंश वहां मृत अवस्था में पड़ा था जिसका गला काटा गया था। वहीं, एक के अवशेष पड़े हुए थे। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि वहां पर और भी गोवंशीय पशुओं काे काटा गया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और पेड़ की डालियां रखकर गोला-कौड़ीराम मार्ग जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। स्थिति को देखते हुए बांसगांव और गगहा थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और घटना की जांच की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई। कोतवाल चंद्रप्रकाश पांडेय ने 36 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हुआ। भाजपा नेता रतनप्रकाश दुबे, अवनीश कुमार, नवल किशोर दुबे, देवेश पांडेय, केशभान यादव और अमित कुमार समेत अन्य लोगों ने पुलिस को संयुक्त तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गोला क्षेत्र के खदरा गांव के चपलहवा बाग में 17 मार्च 2023 को भी गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। मौके से दो बछड़े जीवित बरामद हुए थे। मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:30
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।