-
Wednesday, 1st April, 2026
गोला
गोरखपुर के बड़हलगंज
कोतवाली क्षेत्र के
टांडा गांव में
दो पक्षों के
बीच हुए विवाद
का एक वीडियो
वायरल हुआ है। इस वीडियो
में एक पक्ष द्वारा लाइसेंसी
असलहे का प्रदर्शन
करते हुए देखा
गया। घटना के बाद पुलिस
ने 6 नामजद और
कुछ अज्ञात लोगों
के खिलाफ मामला
दर्ज कर जांच शुरू कर
दी है।
टांडा गांव निवासी
संजीत त्रिपाठी और
संतोष तिवारी पुत्र
निशीध तिवारी ने
पुलिस को दी शिकायत में
बताया कि 9 जनवरी
को शाम करीब
4 बजे उनके पड़ोसी
रमेंद्र उर्फ राजू
तिवारी, महेंद्र तिवारी,
रामनाथ तिवारी, अज्जू
तिवारी, शुभम तिवारी
और धुरेंद्र तिवारी
कुछ अज्ञात लोगों
के साथ उनके
घर पहुंचे।
शिकायतकर्ताओं
के अनुसार, इन
लोगों ने एकजुट
होकर उनके मकान
में लगे जंगले,
खिड़की, रोशनदान, पोटिको
और बरजे को स्थायी रूप
से बंद करने
का प्रयास किया।
जब संजीत और
उनके परिवारजनों ने
उन्हें रोकने की
कोशिश की, तो रमेंद्र उर्फ राजू
तिवारी ने जंगले
के अंदर अपनी
लाइसेंसी रिवाल्वर डालकर जान
से मारने की
धमकी दी।
शिकायत में यह
भी बताया गया
है कि महेंद्र
तिवारी ने संजीत
को बाहर निकलने
के लिए ललकारा।
संजीत भागकर छत
पर पहुंचे, जिसके
बाद रमेंद्र उर्फ
राजू गाली देते
हुए उनके मकान
की ओर दौड़ने
लगे। शोर-शराबा
सुनकर आसपास के
लोग मौके पर पहुंचे और
बीच-बचाव किया,
जिसके बाद सभी आरोपी वहां
से भाग निकले।
पुलिस ने शिकायत
के आधार पर
6 नामजद और अज्ञात
लोगों के खिलाफ
भारतीय न्याय संहिता
की धारा 191(2), 352, 351(3) और
131 के तहत मामला
दर्ज कर लिया है।