मां की प्रॅापर्टी के लिए तीन भाइयों में मारपीट, गोला तहसील परिसर में एक-दूसरे को जड़े थप्पड़, वकीलों ने शांत कराकर भेजा
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोला तहसील परिसर में बुधवार सुबह मां की संपत्ति को लेकर
तीन सगे भाई आपस में भिड़ गए। इस बीच तीनों ने एक दूसरे को गिरा-गिराकर मारा और कई
थप्पड़ जड़ें। दरअसल, छोटा और बड़ा भाई अपनी मां को लेकर रजिस्ट्री कराने तहसील
पहुंचे थे। इतने में मझले भाई को इसकी भनक लग गई तो वह भी वहां जा पहुंचा और विरोध
करने लगा।
देखते ही देखते
मामला तूल पकड़ लिया और तीनों भाइयों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर
मौजूद वकीलों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। जिसके बाद तीनों भाइयों को परिसर
से बाहर किया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस
ने तीनों भाइयों का शांति भंग में चालान किया है। जिसके बाद उनके बीच आपसी समझौता
हो गया।
मामला गोला नगर
पंचायत के वार्ड नंबर 2 (घोड़ालोटन) का बताया जा रहा है। स्वर्गीय बाबुमन मद्धेशिया
के तीन बेटे मनोज मद्धेशिया, प्रदीप मद्धेशिया और राजा मद्धेशिया एक ही मकान में अलग-अलग
रहते हैं। पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। तीनों भाई एक ही मकान में
रहते जरूर हैं, लेकिन अपने अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।
विवाद तब शुरू
हुआ जब बुधवार को बड़ा भाई मनोज और छोटा भाई राजा मां को लेकर तहसील पहुंचे थे।
मझले भाई प्रदीप ने बताया कि दोनों भाइयों ने साजिश के तहत मां के हिस्से की
संपत्ति की रजिस्ट्री अपने नाम कराने की सोच रहे थे।
राजा गोला
सब्जी मंडी में होटल चलाता है, जबकि मझला भाई प्रदीप चंद चौराहे पर ठेला लगाकर जीविका
चलाता है। बड़ा भाई मनोज बाहर शहर में रहकर परिवार का भरण-पोषण करता है।
Image Source Here...
तहसील परिसर में तीन भाइयों में मारपीट
प्रदीप को इसकी
जानकारी होते ही वह भी तहसील पहुंचा। वहां पहुंचकर रजिस्ट्री का विरोध करने लगा।
दोनों पक्षों में पहलें तीखी नोकझोंक हुई। फिर तीनों भाई आपस में भिड़ गए। जिसके
बाद तहसील परिसर में मारपीट शुरू हो गई। और फिर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच
मां जमीन पर बैठकर बेटों को झगड़ा न करने के लिए समझाती रही। लेकिन व नहीं माने।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बड़े और छोटे भाई
ने मिलकर मझले भाई प्रदीप की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद तहसील परिसर में हंगामा
हो गया और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां मौजूद वकीलों ने बीच-बचाव कर मामला शांत
कराया और भाइयों को परिसर से बाहर निकाला।
Image Source Here...
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मारपीट का वीडियो सोशल
मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने
बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक तीनों पक्ष जा चुके
थे। बाद में तीनों भाइयों को थाने बुलाया गया। पुलिस ने शांति भंग (धारा 151) के तहत कार्रवाई की। जिसके बाद तीनों भाइयों ने आपस
में समझौता कर लिया है।