BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Magistrate • गोरखपुर / गोला • 07-04-2026

मंदिर के पास शराब दुकान हटाने की मांग, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला थाना क्षेत्र के बारानगर गांव में ग्रामीणों ने मां कालिका मंदिर के पास संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।

Image Source Here...

ग्रामीणों का आरोप है कि यह दुकान मंदिर के बहुत करीब है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है।

करोड़पति सैनी, अमित और सरिता सहित कई ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल को दिए ज्ञापन में बताया कि मां कालिका मंदिर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण आस्था केंद्र है। यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास और आबादी के बीच चल रही इस दुकान पर अक्सर नशे में धुत लोग हंगामा करते हैं। इससे महिलाओं, बच्चों, श्रद्धालुओं और राहगीरों को असुविधा होती है और क्षेत्र का माहौल भी बिगड़ता है।

उन्होंने यह भी बताया कि नियमों के अनुसार, शराब की दुकान मंदिर से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर होनी चाहिए। हालांकि, यह दुकान मंदिर से केवल 10 मीटर दूर संचालित हो रही है, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जनभावनाओं और धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए इस शराब की दुकान को तत्काल प्रभाव से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय उन्होंने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।