Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, student missing 28-Feb-2026 01:47 PM

9वीं की छात्रा लापता, अपहरण का आरोप, हिरासत में संदिग्ध

रूरल न्यूज नेटवर्क पीपीगंज इलाके के एक गांव से नौवीं की छात्रा के अपहरण का कथित मामला सामने आया है। स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस छात्रा की तलाश में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद ले रही है।

Image Source Here...

रेस्टोरेंट में मिले संदिग्ध

यह मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र की जंगल कौड़िया चौकी के अंतर्गत एक गांव का है।लापता छात्रा के पिता के अनुसार, उनकी बेटी समीप के एक निजी विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार को वह दिन में करीब 11 बजे विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई।काफी खोजबीन के बाद जब छात्रा का पता नहीं चला,तो परिजनों ने पीपीगंज पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए तलाश शुरू की।जांच के दौरान पुलिस बरगदवा के पास एक रेस्टोरेंट तक पहुंची, जहां से उसी गांव के दो संदिग्ध युवक मिले। हालांकि,पुलिस और परिजनों के पहुंचने से पहले छात्रा और मुख्य आरोपी वहां से जा चुके थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×