-
Wednesday, 1st April, 2026
जंगल कौड़िया
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /jungle-kaudia / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। पीपीगंज थाना
क्षेत्र के आशीष इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार की सुबह ग्राहकों में मारपीट हो गई।
लाइन में घुसने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस
भी वहां मौजूद थी। पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया।
बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
पीपीगंज में
गैस के लिए लंबी लाइन लगी है। इसी बीच सुबह करीब 9:30 बजे लाइन के
बीच में सिलेंडर घुसाने की बात पर दो पक्षों के युवा आपस में भिड़ गए। एक युवक को
नीचे गिराकर कुछ लोग पीटने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव किया।
उनकी ओर बल प्रयोग की चेतावनी देकर मामला शांत कराया गया। पुलिस दोनों
पक्षों को पकड़कर ले गई और कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी
इस घटना के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुयष कृष्ण, नरेंद्र कुमार एवं कैंपियरगंज के पूर्ति निरीक्षक संजीव
कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गैस एजेंसी पर गैस की उपलब्धता की जांच की।
उनके सामने गैस सिलेंडर का वितरण किया गया।
बड़ी संख्या में लाइन में लगे हैं लोग
गोदाम के बाहर
बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे हैं। वितरण चल रहा है। एजेंसी संचालक के मुताबिक 145
सिलेंडर और बचा
है। सभी को लाइन से सिलेंडर दिया जाएगा। यही हाल जिले के अन्य स्थानों पर भी रहा।
वहां भी बड़ी लइन देखी गई। कई स्थानों पर स्थिति सामान्य दिखी।
20 प्रतिशत तक कम हो चुका है एजेंसियों का कोटा
फिलहाल
एजेंसियों को मिलने वाले कोटे में कटौती की गई है। पिछले साल जनवरी व फरवरी के
कोटे के अनुसार 80 प्रतिशत कोटा दिया जा रहा है। यानी यदि जनवरी 2025 में किसी
एजेंसी को महीने में 11 हजार और फरवरी में 9 हजार सिलेंडर दिया गया होगा
तो उसका दो महीने का कोटा 20 हजार का माना जाएगा। इस आधार पर
प्रति महीने का कोटा 10 हजार सिलेंडर का होगा। अब इसमें 20 प्रतिशत कम करके यानी 8000
सिलेंडर इस समय
उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बीच लगभग सभी एजेंसियों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। इधर
पहले जहां डीएसी पर 40 प्रतिशत सिलेंडर देने की अनिवार्यता थी, उसे अब बढ़ाकर 80
से 85 प्रतिशत कर
दिया गया है। यानी बिना डीएसी नंबर के अब बहुत कम सिलेंडर मिल सकेंगे। इसका अर्थ
हुआ कि बुकिंग की पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही सिलेंडर मिल सकेगा।
नौसढ़ में पकड़ा गया एक ट्रक एलपीजी सिलेंडर
मंगलवार की रात
नौसढ़ में एक ट्रक एलपीजी सिलेंडर पकड़ा गया है। यहां सिलेंडर 1500 रुपये के।बेचा
जा रहा था। इसकी सूचना आपूर्ति विभाग एवं पुलिस को दी गई। छपा मारकर ट्रक को पकड़
लिया गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक पीपीगंज स्थित उसी आशीष इंडेन गैस एजेंसी का
है जहां वुधवार की सुबह सिलेंडर के लिए मारपीट हो गई थी। इस एजेंसी मालिक के पास
एक से अधिक एजेंसी हैं। एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। पहले भी इनके
विरुद्ध 4 एफआईआर दर्ज हो
चुकी है।