-
Wednesday, 1st April, 2026
जंगल कौड़िया
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /jungle-kaudia / news
रूरल न्यूज नेटवर्क।
गोरखपुर के टीचर
की 7 फरवरी को
बस्ती में रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई।
पति की मौत के बाद
पत्नी मधुलिका सिंह
ने वीडियो जारी
किया। बोलीं- मेरे
पति को कॉलेज
के प्रिंसिपल मानसिक
रूप से परेशान
करते थे। कहते
थे कि तुम्हारी
नौकरी खा जाउंगा।
मेरे पति के मौत की
जिम्मेदारी संजीव सक्सेना
की है।
मंगलवार को टीचर को न्याय
दिलाने के लिए स्टूडेंट्स धरने पर बैठे गए।
उनका कहना है कि जब
तक हमारे टीचर
को न्याय नहीं
मिलेगा तब तक हम नहीं
उठेंगे। वहीं स्कूल
के अन्य टीचर
और विभिन्न शिक्षक
संगठनों ने भी निष्पक्ष जांच और परिवार को
उचित मुआवजा दिए
जाने की मांग की है।
गोरखपुर के पीएमश्री
जवाहर नवोदय विद्यालय,
पीपीगंज में डॉ. अभय प्रताप
सिंह कंप्यूटर विज्ञान
के टीचर थे।
7 फरवरी को गोरखपुर
आते समय बस्ती
में सड़क हादसे
में उनकी मौत
हो गई थी। मौत के
बाद पत्नी मधुलिका
सिंह ने सोमवार
शाम को वीडियो
जारी किया और स्कूल के
प्रिंसिपल के खिलाफ
कई आरोप लगाए।
उन्होंने कहा- मेरे
पति ने घर में मांगलिक
कार्य के लिए 3
दिन की छुट्टी अप्लाई
की थी। प्रिंसिपल
ने 7 फरवरी को
कक्षा 9 और 11 की
प्रवेश परीक्षा में
ड्यूटी का हवाला
देते हुए अवकाश
देने से इनकार
कर दिया। उन्हें
केवल दो दिन का अवकाश
स्वीकृत किया गया।
6 फरवरी को स्कूल
के प्रिंसिपल ने
मेरे पति के फोन पर
कॉल किया।
स्कूल में 30 टीचर थे,
लेकिन प्रिंसिपल ने जबरदस्ती दबाव
बनाया
टीचर की पत्नी
मधुलिका सिंह ने कहा- 7 फरवरी
को साढ़े 7 बजे
स्कूल आ जाना वरना नौकरी
खा जाऊंगा। और
तुम्हे रेल दूंगा।
जबकि स्कूल में
परीक्षा के लिए केवल 6 टीचरों
की जरूरत थी।
उस समय स्कूल
में 30 टीचर थे।
लेकिन प्रिंसिपल ने
दबाव बनाकर ड्यूटी
के लिए विवश
किया।
इसी चक्कर में
मेरे पति 7 फरवरी
को बस्ती से
सुबह 5 बजे घर से स्कूल
के लिए निकले
और रास्ते में
उनका एक्सीडेंट हो
गया। इलाज के दौरान उनकी
मौत हो गई। मेरे पति
के मौत की जिम्मेदारी प्रिंसिपल संजीव
सक्सेना की है।
स्कूल में बच्चे धरने
पर बैठे, पोस्टर पर
लिखा- न्याय दो
टीचर अभय सिंह की मौत के बाद स्कूल के स्टूडेंट्स धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर जस्टिस फॉर अभय सर लिखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही पोस्टर नारे लगाए-सुनी कक्षा, रोते छात्र प्रिंसिपल तुम ही जिम्मेदार। हत्यारा प्रिंसिपल, शर्म करो, शर्म करो।