Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, HPV vaccine • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 15-06-2026

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को अभियान तेज, आरोग्य मेलों में लगेगी HPV वैक्सीन, 200 बच्चियों को टीका

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान को और तेज कर दिया है। अब मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में भी बच्चियों को HPV वैक्सीन लगाई जा रही है। इसका उद्देश्य शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की पात्र बच्चियों तक आसानी से वैक्सीनेशन सुविधा पहुंचाना है। जिले में अब तक स्वास्थ्य मेलों के जरिए करीब 200 बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में CMO डॉ. राजेश झा जंगल कौड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने HPV वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति देखी और स्वास्थ्यकर्मियों से अब तक हुए टीकाकरण की जानकारी ली। साथ ही वैक्सीन उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। CMO डॉ. राजेश झा ने कहा कि HPV वैक्सीन बच्चियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 से 15 साल उम्र की पात्र बेटियों का टीकाकरण जरूर कराएं। समय पर वैक्सीन लगने से बीमारी से बचाव में मदद मिलती है।

Image Source Here...

गांवों तक आसानी से पहुंच रही वैक्सीनेशन सुविधा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि कोई भी पात्र बच्ची टीकाकरण से वंचित न रहे। आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में सुविधा शुरू होने से अब ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों की बच्चियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही वैक्सीन मिल रही है।

WHO टीम ने भी किया निरीक्षण

गगहा विकास खंड के हाटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का WHO टीम ने सहयोगात्मक निरीक्षण किया। टीम ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया, लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन, वैक्सीन मैनेजमेंट और रिकॉर्ड की जानकारी ली। CMO डॉ. राजेश झा ने लोगों से अपील की कि बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:57
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब