Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, pipigunj, Passenger गोरखपुर / जंगल कौड़िया 09-Jan-2026 10:09 AM

पीपीगंज चौराहे से बस चलाने की मांग:बाईपास पर बसों के संचालन से यात्रियों को परेशानी

पीपीगंज चौराहे से रोडवेज बसों का संचालन फिर से शुरू करने की मांग उठाई गई है। सोनौली हाईवे पर पीपीगंज नगर के नयनसर टोल प्लाजा से भगवानपुर चौराहे तक नवनिर्मित बाईपास मार्ग खुलने से क्षेत्र को जाम से राहत मिली है, लेकिन रोडवेज बसों का संचालन केवल बाईपास से होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों को अब बस पकड़ने के लिए पीपीगंज चौराहे से तीन किलोमीटर दूर नयनसर टोल प्लाजा तक जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें अनावश्यक रूप से अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

नयनसर टोल प्लाजा से भगवानपुर चौराहे तक लगभग छह किलोमीटर लंबे इस बाईपास मार्ग से बसों के संचालन के कारण गोरखपुर, सोनौली, नौगढ़ और बढ़नी जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उनके समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×