-
Wednesday, 1st April, 2026
जंगल कौड़िया
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /jungle-kaudia / news
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
(जीडीए) का कर्मचारी
बनकर एक लाख रुपये की
धोखाधड़ी का मामला
सामने आया है। पीएम आवास
योजना से घर दिलाने का
झांसा देकर गोरखनाथ
क्षेत्र के व्यक्ति
से ढाई लाख रुपये मांगे
गए थे। एक लाख रुपये
लेकर आवास का फर्जी अलाटमेंट
पेपर भी जालसाज
ने दे दिया।
वार्ड नंबर 55 रसूलपुर निवासी असगर अली ने गुरुवार को तहरीर देकर गोरखनाथ थाने में मोहरीपुर निवासी विजय प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोरखनाथ थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित असगर अली ने बताया कि मोहरीपुर निवासी विजय प्रताप खुद को जीडीए का कर्मचारी बताता है। उसने मुझे मानबेला में आवास दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की मांग की। इसके बाद कई तिथियों में मेरे साले ने एक लाख रुपये ऑनलाइन आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए।
विजय प्रताप ने
जीडीए उपाध्यक्ष के
नाम से एक फर्जी अलाटमेंट
पेपर बनाकर हमको
दे दिया। पेपर
देते हुए कहा कि प्रक्रिया
पूरी कर ली गई है,
कुछ समय बाद आपको पीएम
योजना से आवास आवंटित कर
दिया जाएगा। आरोपी
ने यह भी कहा जो
पैसे आप दिए हैं, इसमे
जीडीए वीसी को भी कुछ
रकम देनी है।
काफी समय बीतने
के बाद मैंने
विजय प्रताप से
मुलाकात की। उससे
आवास के बारे में पूछा।
तब वह इधर-उधर की
बात कहकर टाल
गया। कोई सही जानकारी नहीं दी।
कुछ दिन बाद फिर विजय
प्रताप से आवास के बारे
में पूछा, तब
वह मुझे गाली
देने लगा। बोला
कि मेरा कोई
कुछ नहीं बिगाड़
पाएगा। जहां जाकर
शिकायत करनी कर दो। यह
कहते हुए मुझे
गाली दी और भगा दिया।
गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।