Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, murder, pistol 18-Feb-2026 06:09 PM

हत्या कर टकले हो गए दोस्त, पिस्टल टेस्टिंग में अरुण को गोली लगी, डरकर हुलिया बदला, 7 आरोपी दोस्त अरेस्ट

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में अरुण निषाद (22) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पुलिस ने 7 आरोपी दोस्तों को अरेस्ट कर लिया। इसमे तीन नाबालिग भी शामिल हैं। 4 आरोपियों में चिलुआताल के हमीदपुर का विशाल सिंह, करीमनगर का सोनू यादव उर्फ बल्ले यादव देवेंद्र कुमार और पीपीगंज के छोटू उर्फ मानवेंद्र सिंह का नाम शामिल है।

Image Source Here...

पकड़े गए आरोपियों में विशाल सिंह और सोनू यादव ने इस घटना के बाद अपने बाल मुढ़वा लिए थे। जबकि विशाल सिंह की बहन की 20 फरवरी को शादी है। शादी के कार्ड में विशाल का भी नाम लिखा है। दोनों आरोपियों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उन्होंने हुलिया बदल लिया था।

आरोपियों के पास से पुलिस को 01 पिस्टल, 08 जिंदा कारतूस, 3 बाइक और एक अर्टिगा कार बरामद की गई है। घटना के बाद आरोपी बाइक से भागे थे। इसके बाद कार में सवार हो गए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भिजवा दिया।

पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि 15 फरवरी रविवार शाम अरुण अपने 6 दोस्तों के साथ बगल में स्थित मैदान में पहुंचे। वहां पर विशाल एक पिस्टल लेकर आया था। सभी भीड़ लगाकर पिस्टल चेक कर रहे थे। इसी दौरान विशाल से पिस्टल चल गई। अरुण निषाद के सीने में गोली लगी, वह जमीन पर ही गिर गया। इसके बाद विशाल समेत सभी 6 आरोपी बाइक से भाग निकले। उसके परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Image Source Here...

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, सारा घटनाक्रम सामने आ गया। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में पुलिस लग गई। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर से कहीं बाहर भाग रहे हैं। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

आरोपियों को पकड़ने में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह की टीम, एसओजी, सर्विलांस और साइबर कमांडो का अहम रोल रहा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×