-
Wednesday, 1st April, 2026
जंगल कौड़िया
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /jungle-kaudia / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर–आनन्दनगर रेल
खंड पर नकहा जंगल और मानीराम स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग 5-ए पर गर्डर लांचिंग का
काम किया जाएगा। इस काम के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण 19 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच कई ट्रेनों के
संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने
यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य
प्राप्त कर लें।
शॉर्ट टर्मिनेशन
नौतनवा–गोरखपुर डेमू (75116) 19 फरवरी को यह ट्रेन
मानीराम स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी। इसी दिन गोरखपुर–बढ़नी डेमू (75117) मानीराम स्टेशन से
चलाई जाएगी।
छपरा–नौतनवा
एक्सप्रेस(15105) 19, 20, 22, 23 और 24
फरवरी को यह ट्रेन
गोरखपुर कैंट स्टेशन पर ही समाप्त होगी। वापसी में 15106 नौतनवा–छपरा एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से चलाई जाएगी।
बढ़नी–नकहा जंगल सवारी
गाड़ी (55076)
20, 22, 23, 24, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को यह ट्रेन
मानीराम स्टेशन पर ही समाप्त होगी। इसके बदले 55071 नकहा जंगल–नौतनवा सवारी गाड़ी मानीराम स्टेशन से चलाई
जाएगी।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
गोरखपुर–बढ़नी सवारी
गाड़ी (55075)
19 फरवरी को गोरखपुर से 1 घंटा 35 मिनट की देरी से
चलेगी। बढ़नी–नरकटियागंज ( 55040) सवारी गाड़ी 19 फरवरीको बढ़नी से 1 घंटा की देरी से चलाई
जाएगी।
गोरखपुर–गोमतीनगर
एक्सप्रेस (15081) 19 फरवरी को गोरखपुर से 15 मिनट विलंब से रवाना होगी। नकहा जंगल–गोंडा डेमू (75107) 20, 22, 23, 24,
27, 28 फरवरी और 1 मार्च को नकहा जंगल से
1 घंटा 30 मिनट देरी से चलाई
जाएगी।
रास्ते में रोकी जाएगी
नौतनवा–गोरखपुर (55070) सवारी गाड़ी 19 फरवरी को मार्ग में 45 मिनट तक नियंत्रित कर
चलाई जाएगी।
रेलवे ने की यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट व हेल्पलाइन से ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।यह बदलाव अस्थायी है और कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।