पीपीगंज में हुआ हिंदू सम्मेलन:वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ शुभारंभ, गीतों की प्रस्तुति हुई
पीपीगंज क्षेत्र के बापू पीजी कॉलेज
के ग्राउंड पर
रविवार को हिंदू
सम्मेलन का आयोजन
किया गया। कार्यक्रम
का शुभारंभ वैदिक
मंत्रोच्चार, भारत माता
के चित्र पर
पुष्प वर्षा, शंखनाद
और दीप प्रज्वलन
के साथ हुआ।
सम्मेलन की अध्यक्षता
राजू मद्धेशिया ने
की।
सह प्रांत प्रचारक
सुरजीत जी ने अपने संबोधन
में कहा कि सनातन ही
हिंदू संस्कृति को
आत्मसात करता है।
उन्होंने बच्चों के
जन्मदिन पर केक काटने की
बजाय दीप जलाने
और मंदिर दर्शन
जैसे सनातन धर्म
के तरीकों पर
जोर देने की बात कही।
सुरजीत जी ने सनातन भारतवर्ष
और राष्ट्रीय स्वयंसेवक
संघ को एक बताते हुए
कहा कि संगठन
का लक्ष्य राष्ट्र
सर्वोपरि है। उन्होंने
यह भी कहा कि सनातन
धर्म सभी को जोड़ता है
और पूरे ब्रह्मांड
में एक ही धर्म है।
इस अवसर पर
गौतम खट्टर ने
कहा कि हमें अब जागने
की आवश्यकता है।
उन्होंने चिंता व्यक्त
की कि देश की युवा
पीढ़ी गलत मार्ग
पर चल रही है और
उसे सनातन धर्म
की ओर मोड़ने
की जरूरत है।
खट्टर ने जोर दिया कि
बच्चों को वेद-पुराणों और सनातन
ग्रंथों की शिक्षा
देने से वे गलत राह
पर नहीं जाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया
कि हिंदू सम्मेलन
कोई पूजा पद्धति
नहीं, बल्कि एक
संस्कार है।
कार्यक्रम में लोकगीत
गायक वीर सिंह
सूफी यस यन गोरखपुरी और अभिनव
ने हिंदुत्व के
गीतों की प्रस्तुति
दी। सम्मेलन का
संचालन बौद्धिक प्रमुख
आदर्श वर्धन पाठक
ने किया। इस
अवसर पर विधायक
फतेह बहादुर, ब्लॉक
प्रमुख संजय सिंह,
नगर अध्यक्ष लक्ष्मण
विश्वकर्मा, नगर शारीरिक
प्रमुख अनन्य मल्ल,
ज्वाइन आरएसएस प्रमुख
गौतम गुप्ता, सुजीत
पाठक, रजत सिंह,
सुरेंद्र अग्रहरि, कपूरचंद अग्रहरि,
अजीत अग्रहरि, पी
एन श्रीवास्तव, सचिन
वर्मा, शनि जायसवाल,
राघवेन्द्र सिंह मंटू,
शशांक त्रिपाठी, राधाकृष्ण
निषाद, सत्यम शर्मा,
कौशलेंद्र सहित क्षेत्र
के सभी जनप्रतिनिधि,
व्यापारी और भारी
संख्या में लोग उपस्थित रहे।