-
Wednesday, 1st April, 2026
जंगल कौड़िया
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /jungle-kaudia / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। पीपीगंज
नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर स्थित एक मांडल शाप में रात चोरी की घटना सामने आई
है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 1
लाख 21 हजार रुपए नकद और दो बोतल शराब चुरा ली। चोरी का पता सुबह
करीब दस बजे चला, जब दुकान का सेल्समैन अशोक कुमार
दुकान खोलने पहुंचा। सेल्समैन ने तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद मालिक ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी।
पीपीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू
कर दी है। पुलिस मांडल शाप में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि
चोरों की पहचान की जा सके और उन्हें पकड़ा जा सके।
चोर दुकान के आगे के छोटे दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुसे
थे और चोरी करने के बाद पीछे के दरवाजे से बाहर निकले।घटना के 48 घंटे बीत
जाने के बाद दर्जनों संदिग्धों से पुलिस की पूछताक्ष कर रही है और जल्द ही शातिर
चोर को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
इस मामले में मांडल शाप के मालिक कैंपियरगंज निवासी गुलाब चंद जायसवाल ने पीपीगंज पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।