-
Wednesday, 1st April, 2026
जंगल कौड़िया
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /jungle-kaudia / news
रूरल न्यूज नेटवर्क।
पीपीगंज नगर पंचायत स्थित संजीवनी
हॉस्पिटल में एक महिला की डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल
प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस
ने मामले को शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार,
महाराजगंज के मंसूरगंज पनियरा निवासी सुनील कुमार यादव ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी ममता
को डिलीवरी के लिए संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के दौरान नवजात की
मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा
शुरू कर दिया।
विवाद बढ़ता देख परिजनों
ने मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। करीब तीन घंटे तक मरीज के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन
के बीच बातचीत चली।
आखिरकार, अस्पताल संचालक
के आश्वासन के बाद सहमति बनी कि महिला के पूरी तरह ठीक होने तक उसके इलाज की जिम्मेदारी
अस्पताल उठाएगा!
समाचार लिखे जाने तक
ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी, महिला के परिजनों कुछ रिश्तेदार अस्पताल के ख़िलाफ़ कार्यवाही
की जबकि कुछ महिला को पूरी तरह ठीक करने की अस्पताल द्वारा ज़िम्मेदारी लेने की बात
पर आपस में सहमति बनाने में जुटे है।
महिला के पति सुनील कुमार
यादव ने बताया, "हम लोग आज सुबह 11 बजे इस अस्पताल में भर्ती हुए थे। सब कुछ ठीक
था, लेकिन शाम को ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत की खबर अस्पताल द्वारा दी गई, जिससे
हम सब स्तब्ध रह गए।"
वहीं, संजीवनी अस्पताल
की चिकित्सक डॉ. अलमास सिद्दीकी ने कहा कि मरीज के ऑपरेशन में कोई लापरवाही नहीं बरती
गई है और महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।
थानाध्यक्ष अरुण सिंह
ने कहा है की यदि महिला के परिजन लिखित शिकायत देंगे तो जांच के बाद विधिक कार्यवाही
की जाएगी।
महिला चिकित्सक डा अल्मास सिद्दीकी ने कहा की आपरेशान सर्जन द्वारा कराया गया, सर्जन डा प्रशांत मद्धेशिया के मुताबिक आपरेशान के पूर्व ही नवजात की मौत हो चुकी थी।