हाईवे पर टेम्पो-ट्रेलर में भिड़ंत, 2 की मौत, गोरखपुर में 3 घायल, रेस्क्यू में क्रेन भी पलटी
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर जंगल कौड़िया के जीरो पॉइंट पर रविवार सुबह करीब नौ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों में कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के नुरुद्दीनचक निवासी 18 वर्षीय प्रतिमा पुत्री संजय पासवान और पीपीगंज थानाक्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी 35 वर्षीय श्रीकांत पुत्र प्रहलाद शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
Image Source Here...
दो ट्रेलरों के बीच फंसा टेम्पो
हादसा उस वक्त हुआ, जब जीरो पॉइंट पर मोरंग-बालू लदा एक ट्रेलर खड़ा था और उसके बगल से दूसरा ट्रेलर गुजर रहा था। इसी दौरान कालेसर जी की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार खाली ट्रेलर सामने से आ रहे टेम्पो से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो दोनों ट्रेलरों के बीच फंस गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Image Source Here...
पुलिस और दमकल ने चलाया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही पीपीगंज और चिलुआताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दो क्रेन और एक जेसीबी की मदद से कटर मशीन का इस्तेमाल कर टेम्पो को ट्रेलरों के बीच से निकाला गया। टेम्पो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक युवती और टेम्पो चालक की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों जिनमें टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक भी शामिल है, को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
Image Source Here...
रेस्क्यू के दौरान क्रेन पलटी
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के दौरान एक क्रेन पलट गई जिससे कुछ समय के लिए स्थिति और बिगड़ गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पा लिया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य किया गया।