Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Maha Yagna, Jharkhandi 09-Feb-2026 04:34 PM

झारखंडी शिव मंदिर में श्रीश्री रूद्र महायज्ञ, धनुष यज्ञ की लीला का मंचन

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर जनपद के जंगल कौड़िया ब्लॉक अंतर्गत दहला झारखंडी शिव मंदिर में 20वें श्री श्री रूद्र महायज्ञ के चौथे दिन धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान राम द्वारा शिव धनुष भंग करने और सीता स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत किया गया।

लीला की शुरुआत राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर की शर्त रखने से हुई, जिसमें घोषणा की गई कि जो भी भगवान शिव के धनुष को तोड़ेगा, उसी के साथ सीता का विवाह होगा। इस स्वयंवर में भाग लेने के लिए देश-विदेश से कई राजा जनकपुर पहुंचे।

Image Source Here...

मंचन के दौरान रावण और बाणासुर के संवाद ने दर्शकों को प्रभावित किया। महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्री राम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में उपस्थित थे। स्वयंवर में आए दर्जनों राजाओं ने धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका।

Image Source Here...

अंत में, महर्षि विश्वामित्र के आदेश पर भगवान राम ने शिव धनुष को भंग कर दिया। इसके पश्चात सीता का विवाह भगवान राम के साथ संपन्न हुआ।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×