Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, schoolgirl, PPganj, missing 17-Jan-2026 09:18 AM

गोरखपुर के पीपीगंज से दो स्कूली छात्राएं लापता:स्कूल जाने निकली थीं, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

गोरखपुर के पीपीगंज इलाके से शुक्रवार सुबह दो स्कूली छात्राएं लापता हो गईं। एक ही विद्यालय में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने वाली इन किशोरियों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं सुबह करीब दस बजे स्कूल जाने की बात कहकर अपने घरों से निकली थीं। इनमें से एक दसवीं और दूसरी आठवीं कक्षा की छात्रा है। दोनों के बीच काफी बेहतर तालमेल था और वे अक्सर एक-दूसरे के घर से लेकर विद्यालय तक साथ देखी जाती थीं।

जब स्कूल के समय के बाद भी दोनों घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों ने पहले अपने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की। कहीं पता चलने पर उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि दोनों नाबालिग हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

पुलिस ने लापता किशोरियों की बरामदगी के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं और निजी सार्वजनिक सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द छात्राओं को सुरक्षित खोजा जा सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×