Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, student, mother • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 18-04-2026

13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, किशोरी की माँ ने तीन युवको के शामिल होने का जताई आशंका

रूरल न्यूज नेटवर्क कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर सुनसान जगह ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। यह घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है।

छात्रा गुरुवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी। बाद में वह अचेत अवस्था में मिली और ट्रेन की आवाज सुनकर उसे होश आया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया था।

Image Source Here...

पीड़िता की मां के अनुसार, किशोरी घटना के बारे में ठीक से बता नहीं पा रही थी। इस पर पुलिस ने मामले को सामान्य मानते हुए कहा कि बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और वह गलती से भटककर अपने घर से करीब 15 किमी दूर कैंपियरगंज आ गई थी। पुलिस ने एक प्रार्थना पत्र लिखवाकर उसे घर भेज दिया था।

हालांकि, मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद एसपी नॉर्थ ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने किशोरी को सदर अस्पताल भेजकर पूरे मामले की जांच अपने निर्देशन में शुरू करा दी है। एसपी ने किशोरी की मां को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

घर पहुंचने के तीसरे दिन जब किशोरी की हालत थोड़ी सामान्य हुई, तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। पीपीगंज इलाके की रहने वाली पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी पास के एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है।

मां का आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब उनकी बेटी साइकिल, स्कूल बैग और टिफिन लेकर स्कूल के लिए निकली, तो उसी दौरान पड़ोस के गांव के एक सहपाठी ने उसे फोन कर जीतपुर चौराहे पर बुलाया। वह खुद नहीं आया, बल्कि अपने एक साथी को बाइक के साथ भेजा। छात्रा जीतपुर पहुंची, जहां युवक ने उसे एक दुकान से पानी पिलाया। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं कि वह जीतपुर से कैंपियरगंज थाना क्षेत्र कैसे पहुंची। घटना की जानकारी पीड़िता की मां को शाम करीब छह बजे मिली, तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
21:00
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब