-
Wednesday, 1st April, 2026
कैम्पियरगंज
आप यहाँ हैं :Home / gorakhpur /kamapiyargunj / news
रूरल न्यूज नेटवर्क। 'बाल
विवाह मुक्त भारत अभियान' संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कैम्पियरगंज ब्लॉक
व थाना परिसर से 'बाल विवाह मुक्ति रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान
का लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है।
कैम्पियरगंज थाना परिसर
में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अश्वनी और थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह
ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया। यह रथ मानव सेवा संस्थान द्वारा जिले में लगभग
30 दिनों तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण करेगा, जिसका उद्देश्य लोगों को बाल
विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख
अश्वनी ने कहा कि यह अभियान केवल एक जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी बेटियों
के भविष्य, शिक्षा और सम्मान की रक्षा का एक सशक्त संकल्प है।
थाना प्रभारी निरीक्षक
जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि जब हम एक बच्चे
का बचपन बचाते हैं, तब हम एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त बनाते हैं।
मानव सेवा संस्थान के कार्यकारी निदेशक पुरु मयंक त्रिपाठी ने अभियान को हरी झंडी दिखाने के लिए ब्लॉक प्रमुख और थानाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के कन्हैया यादव, पूनम यादव, संदीप कुमार, स्कूल के प्रबंधक अनिल कुमार और प्रिंसिपल सुरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।